हलिया। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास मंगलवार सुबह बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी 25 वर्षीय बालेश्वर व 36 वर्षीय रामसभाग बाइक से हलिया बाजार जा रहे थे। दोनों सोनगढ़ा मार्ग से राजपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। हालांकि दोनों ने हेलमेट लगाया था। इस कारण सिर में चोट नहीं आई। हादसे के बाद बोलेरा चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल भेजवाया।