फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता के दर्शन के लिए गया युवक शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया था। शनिवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर बाद युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र के जयापुर गांव निवासी आशीष पटेल (25) पुत्र राम सजीवन पांच साथियों अरुण पटेल, राहुल पटेल, अमित शर्मा, आलोक शर्मा, अर्जित विश्वकर्मा निवासी कल्लीपुर वाराणसी के साथ शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अदलपुरा शीतला धाम घाट पर पहुंचकर स्नान करने गए थे। वहां आशीष पटेल गंगा में स्नान के दौरान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। साथियों ने बचाने का प्रयास किया परंतु तब तक आशीष डूब गए। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अदलपुरा चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। सूचना पाकर गंगा में डूबे आशीष पटेल के परिजन भी घाट पर पहुंच गए थे। इस बीच शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी में घोड़ा घाट के पास से शव बरामद किया। आशीष दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। पिता और भाई मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का शव शनिवार को बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें