मिर्जापुर। नगर के डेफोडिल्स स्कूल में रविवार को विधानसभा क्षेत्र नगर व मझवां के बूथ लेवल अधिकारियों का एप के लिए प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में उनको गरुण तथा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड व लॉगिन करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में ऐप डाउनलोड करने के साथ अन्य बिंदुओ पर विस्तार से अवगत कराया गया। कहा गया कि जेंडर रेशियो अर्थात एक हजार पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की संख्या या अनुपात को प्रत्येक बूथ पर कम से कम नौ सौ के आसपास रखें। दूसरा, 18-19 वर्ष विशेषकर बालिकाओं को कुल मतदाताओ के सापेक्ष कम से कम दो प्रतिशत जोड़ें। तीसरा, दिव्यांग मतदाताओं को घर घर सर्वे कर अनिवार्य रूप से जोड़े। इसी के साथ ही 80-100वर्ष के मतदाताओं का पुन: सर्वे कर यथावश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि बीएलओ प्रत्येक बूथ पर मूलभूत न्यूनतम सुविधा जैसे बाउंड्रीवाल,भवन, फर्नीचर, विद्युत,शौचालय, मोबाईल नेटवर्क बॉडी की भी जाँच अनिवार्य रूप से करें। बैठक में तहसीलदार सदर सुनील कुमार ,खण्ड शिक्षा अधिकारी व सीडीपीओ सदर, मझवां ,छानबे,पहाड़ी, व कोन,रजि.कानूनगो विजय श्रीवास्तव, नंदलाल तथा समस्त सुपरवाइजर मौजूद रहे।