मिर्जापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गणेशगंज तिराहा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अखिलेश यादव द्वारा मठ मंदिरों को माफिया का अड्डा कहे जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया। भाजयुमो के जिलाध्य्क्ष सिद्धार्थ मिश्र मोंटी ने कहा कि सनातन धर्म में मठ मंदिरों को पवित्र स्थान माना जाता है। इस दौरान शिवम अग्रहरि, उत्कर्ष पांडेय, अभिनव सिंह, शशांक त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पुलिस प्रशासन से पुतला जलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस अगर मुकदमा दर्ज नहीं करेगी तो सपा कार्यकर्ता थाने के सामने का मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे।