मिर्जापुर। इस बार नगर निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर कई कार्यकर्ता संबंधित पार्टी से बागी होकर निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे। परिणामस्वरूप तीन नगर पालिकाओं व एक नगर पंचायत के कुल 100 वार्डों में सबसे अधिक 43 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
इसके बाद निर्दल प्रत्याशियों का नंबर रहा। कुल 24 निर्दल प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इसके अलावा कांग्रेस के 14, समाजवादी पार्टी के 13, बहुजन समाज पार्टी के पांच और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के एक प्रत्याशी ने चुनाव में जीत दर्ज की।