मिर्जापुर। भाजपा ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर रविवार से बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया। दो अक्तूबर तक चलने वाले अभियान का सामुदायिक केन्द्र, बरिया घाट पर शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने वासलीगंज शक्ति केंद्र के बूथ नं- 317 में घर-घर संपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को बताया। जिलाध्यक्ष ने सरकार के द्वारा किए जा रहे मुफ्त टीका, मुफ्त राशन, खुशहाल किसान, अपराधियों पर नकेल, बेघरों को मिले घर, रोजगार, नारी-शक्ति का सम्मान, आस्था की नमन, घर-घर बिजली व अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला अभियान प्रमुख जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्याम सुंदर केसरी, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, आशुकान्त चुनाहे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, प्रेमशिला सिंह, प्रत्याशी टंडन, श्याम सिंह, नितिन विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश दूबे आदि थे। चुनार, विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 93 उस्मानपुर में रविवार को भाजपा पदाधिकारी संतोष पटेल के आवास पर विधायक चुनार अनुराग सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना। भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, बचाऊ लाल सेठ, विजय बहादुर सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी,अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, ब्रम्हानंद कुशवाहा, अखिलेश मिश्र, रेनू श्रीवास्तव, रिंकू चौधरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।