फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुखी में भाजपा का परचम, 10 सीटों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद के बारह ब्लाक प्रमुख पदों के लिए हुए चुनाव में 10 पर भाजपा तो दो पर निर्दल प्रत्याशी काबिज हुए। सपा के खाते में एक भी सीट नहीं गई। शनिवार को छह सीटों के लिए हुए मतदान में चार सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। दो सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों की जीत हुई। बाकी छह सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं। इसमें चार पर भाजपा प्रत्याशी और एक सीट पर अपनादल (एस) के प्रत्याशी को चुना गया। जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। छानबे ब्लाक से निर्दल सुमन सिंह ने जीत हासिल की। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार उर्मिला सिंह को 33 वोटों से पराजित किया। सुमन सिंह को 84 मत मिले तो उर्मिला को 51 वोट मिले हैं। तीन वोट अवैध गिने गए। सभी 138 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। उर्मिला देवी के पति अवध राज सिंह उर्फ पप्पू सिंह छानबे से ब्लाक प्रमुख रहे हैं। पड़री ब्लाक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी इंद्र बहादुर पांडेय ने 27 मतों से जीत हासिल की है। इंद्र बहादुर को कुल 68 में से 47 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी शिव शंकर बिंद रहे, जिन्हें 20 वोट मिले। एक मत अवैध गिना गया। मझवां विकास खंड से प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित दिलीप सिंह विजयी हुए। इन्हें कुल 46 मत प्राप्त हुए। उनके सामने समाजवादी पार्टी की माया सिंह को 30 वोट मिले। 16 मतों से दिलीप विजयी रहे। यहां कुल क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 76 है। हलिया विकास खंड के प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी देवी काबिज हुईं। इन्हें कुल 65 वोट मिले। वहीं, सपा उम्मीदवार रवींद्र प्रसाद को 47 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दल प्रत्याशी विनोद कुमार खाता नहीं खोल सके। एक मत रद घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी 18 वोटों से विजयी हुईं। यहां पर 113 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जमालपुर विकास खंड से भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी विजयी रहीं। इनको 71 वोट मिले हैं। उन् होंने निर्दल प्रत्याशी प्रतिमा सिंह को 22 वोटों से पराजित किया। प्रतिमा को 49 वोट मिले। इससे पहले 12 में से छह ब्लाकों पर पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित हो गए चुके हैं। इसमें राजगढ़ ब्लाक से भाजपा समर्थित गजेंद्र प्रताप सिंह, लालगंज से भाजपा समर्थित जयंत सरोज, कोन से भाजपा समर्थित मीनाक्षी सिंह, सीखड़ से भाजपा समर्थित क्षत्रपति सतेंद्र कुमार सिंह हैं। वहीं, पटेहरा कलां से अपना दल एस प्रत्याशी गरिमा सिंह निर्विरोध चुनी गईं हैं। नरायनपुर ब्लाक में शुक्रवार को दो प्रत्याशियों की पर्चा वापसी से भाजपा के चंद्र प्रकाश सिंह निर्विरोध चुने गए थे। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। एडीएम यूपी सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें