कछवां। थाना क्षेत्र के बाड़ापुर गांव के सामने रविवार की शाम मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराकर परिजनाें को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बच्छाव मीरापुर निवासी आजाद कुमार 35 पुत्र रामधनी बिंद कछवां बाजार की ओर से जा रहा था। बाड़ापुर गांव के पास कछवां बाजार की तरफ से कछवां रोड वाराणसी की ओर जा रहे बाइक सवार आजाद को सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित मालवाहक मैजिक ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद मैजिक सवार कछवां बाजार की ओर भाग गया। टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने पर मौके पर मौत हो गई थी, पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब की तलाश लिया तो आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने युवक परिजनों को सूचना दिया। मृतक आजाद परिवार के गुजर बसर के लिए बच्छाव चौराहे पर अंडा, चाउमीन की दुकान किया था। आजाद को एक लड़की और एक लड़का है। आजाद मिर्जापुर अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
थानाध्यक्ष रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आधार कार्ड के से मृतक की पहचान हुई। परिजनोंमै को सूचना दे दिया गया है।