फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मवेशी को बचाने में पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदना गांव के सगरा मोड़ पर शनिवार दोपहर मवेशी को बचाने में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के धमौली गांव निवासी डबलू कोल (19) बृहस्पतिवार को बाइक से सगरा गांव निवासी अपनी बहन करीना के घर गया था। शनिवार को वह बाइक से घर वापस लौट रहा था, इसी क्रम में जैसे ही नदना गांव के नदना-सगरा मोड़ पर पहुंचा की सड़क पर अचानक मवेशी आ गए। मवेशी को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलाश पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने के बाद बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की माता मुजबिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। लखनऊ के एक कंपनी में मजदूरी करता था। बीते एक जनवरी को घर आया था। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें