नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर गंगा नहर नरायनपुर पुल के पास शुक्रवार की रात ट्रक की चपेट में आने से घायल बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल नगर थाने के भोगवार निवासी राकेश पटेल (30) पुत्र राजेश अदलहाट थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी अपने मामा पुनवासी के घर शुक्रवार की शाम गए थे। वे रात नौ बजे के करीब बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में नरायनपुर के गंगा नहर पुल के पास पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर राकेश राय ने घायल के परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को देर रात उनकी मौत हो गई। वे मजदूरी करते थे। उनसे एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी गम्भीर बीमारी के चलते बेड पर हैं। घटना की जानकारी होने पर मामा के घर से परिजन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अदलहाट राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।