अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सोमवार को सुबह करीब छह बजे समदपुर गांव के पंचायत भवन के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी अहरौरा भेज दिया।
चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया गांव निवासी जोगी (28) पुत्र राम सेवक अदलहाट थाना क्षेत्र के गोठौरा गांव निवासी अपने रिश्तेदार राजनाथ बियार (45) के घर पर रहते थे। सोमवार को सुबह दोनों बाइक से वाराणसी काम की तलाश में जा रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के समदपुर पंचायत भवन के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक सवार जोगी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रैक्टर कर फरार हो गया। पुलिस ने हादसे में मृत जोगी के परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बाइक सवार जोगी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।