फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दंपती व पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया मार्ग पर स्थित नई बाजार तिराहे के पास सोमवार की शाम एक ही बाइक पर सवार दंपती और उसका पुत्र बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समस्त घायलों को सीएचसी अहरौरा भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। चंदौली के डीडीयू नगर निवासी अखिलेश यादव (45) उसकी पत्नी छाया (40) व पुत्र बेटा ऋषभ (6) अहरौरा के फरहदा स्थित ससुराल से लौट रहे थे। ऐसे ही चकिया जाने के लिए नई बाजार तिराहे पर मुड़े की तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें