फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत, साला बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव के पास सोमवार को शाम को बाइक सवार अनियंत्रित हाेकर बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साला बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव निवासी सुनील बिंद (22) पुत्र कांता प्रसाद बिंद अपने साला रामसजीवन (19) के साथ सोमवार को शाम को किसी काम से ददरा पहाड़ी गए थे। शाम को घर लौटते समय रैकरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा उनका साला बाल-बाल बच गया। सुनील दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी दो वर्ष पहले अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। सुनील की मौत होने पर मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। सुनील की पत्नी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्या राणा प्रताप यादव ने बताया कि बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। उस पर सवार दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें