फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली के पोल से टकराकर रात भर पड़े रहे बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ सोनकर बस्ती के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शनिवार को देर रात ढाबा से खाना खाकर बाइक से घर जा रहे दो युवक सामने से आ रही पिकअप की रोशनी की चकाचौंध से अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। पोल से टकराने के बाद दोनों रात भर वहीं पड़े रहे। रविवार की सुबह राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

निकरिका गांव निवासी रमाशंकर (33) तथा राजेश (35) बाइक से राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा के पास एक ढाबा में रात में करीब साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद अपने गांव के लिए निकले थे। रास्ते में राजगढ़ सोनकर बस्ती के पास सामने से आ रही पिकअप की रोशनी की चकाचौंध के कारण बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में घायल होने के बाद दोनों रात भर वहीं पड़े रहे। रविवार को सुबह टहलने निकले लोगों ने दोनों को सड़क किनारे पड़े देख पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने रमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रात में हादसा होने के बाद कई घंटे तक दोनों सड़क किनारे पड़े रहे गए। उन पर किसी की नजर नहीं पड़ी। रात में अगर उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें