फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकुचवां के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हादसे में गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पड़री थाना क्षेत्र के महेवा घाट निवासी 36 वर्षीय शीला यादव पत्नी भोलानाथ यादव रक्षाबंधन पर अपने मायके लालगंज थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव आई थी। रविवार की सुबह वह अपने भाई राम प्रकाश यादव के साथ बाइक से सुसराल जा रही थी। बाइक देहात कोतवाली क्षेत्र के महुंकुुचवा के पास पहुंची थी कि ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों भाई-बहन घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान शीला यादव ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें