जमालपुर में हादसे में मृत रज्जब अली की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
जमालपुर के जेके स्टेट हाईवे स्थित डोहरी गांव के पास हुआ हादसा
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे स्थित डोहरी गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल बाइक सवार रज्जब अली की वाराणसी में उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। अदलहाट के कोल्हुआ निवासी रज्जब (32) शनिवार की शाम को ईद के मौके पर डफलपुरा स्थित अपनी बहन के घर गया था। लौटते समय जमालपुर के डोहरी गांव के पास एक पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां रविवार सुबह मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां कमरु निशा और पत्नी सोनी बेगम का रो-रोकर हाल बेहाल है। रज्जब अली के परिवार में एक पुत्र रौनक और बेटी सिफा परवीन है। वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नज्जू अली ने बताया कि हादसे में घायल पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।