मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के मडरा गांव के पास रविवार को दोपहर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-पुत्र घायल हो गए। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
पड़री थाना क्षेत्र के दुबेपुर भरपुरा गांव निवासी शकुंतला देवी (46) अपने पुत्र धर्मेंद्र जायसवाल (24) के साथ बाइक से रविवार को दोपहर में रिश्तेदारी में मेडरा गांव जा रही थीं। रास्ते में मेडरा गांव के पास सड़क पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल मां-पुत्र को उपचार के लिए एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजवाया। दोनों का मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज हो रहा है।