फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर चेरुईराम गांव के पास एक ट्रक ने किसान की बाइक में टक्कर मार दी, इससे किसान की मौत हो गई। ट्रक चालक आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। क्षेत्र के बेलन बरौधा कठार निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र हीरामन मिश्रा किसान है। वह गुरुवार की दोपहर किसी काम से बाइक से लालगंज तहसील आ रहे थे। रास्ते में लालगंज रीवां मार्ग पर चेरुईराम गांव के पास रीवां की ओर से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृत को एक पुत्र है। वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद ट्रक चालक आगे जाकर गाड़ी छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें