फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित एक ढाबा के पास शनिवार को देर शाम अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल से रेफर किए जाने पर प्रयागराज ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पाठक बरी गांव निवासी सतीश शंकर पाठक (60) किसान थे। वे प्रतिदिन शाम को बाइक से अष्टभुजा मंदिर दर्शन करने जाते थे। शनिवार को देर शाम वे दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अकोढ़ी गांव स्थित एक ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी और उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। मंडलीय अस्पताल से रात करीब साढ़े 10 बजे उनको प्रयागराज रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए उन्हें प्रयागराज ले जा रहे थे कि रास्ते में सतीश की मौत हो गई।
सतीश से दो पुत्र हैं। उनकी शादी हो गई है। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें