राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास सोमवार को सुबह ट्रक के टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को मंडलीय अस्पताल ले गए।
थाना क्षेत्र के पथरखुरा गांव निवासी जवाहिर (40) पुत्र भुल्लुर बघौड़ा बाजार एक बाइक एजेंसी में किसी काम से गए थे। इस बीच रास्ते में सोनभद्र की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार जवाहिर को टक्कर मार दिया। इस हादसे में जवाहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मंडलीय अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मड़िहान तहसील के पास से टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को कब्जे में लेकर राजगढ़ थाना ले गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।