फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर के टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई के पास बीते दिनों सड़क हादसे में घायल बुद्धू की मंगलवार को सुबह उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। बुद्धू के पुत्र का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के शेरुआ गांव निवासी बुद्धू (40) पुत्र कत्तू शनिवार को शाम को पांच बजे अपने पुत्र प्रमेश (16) के साथ जमुई किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे शीतलगढ़-पटेहरा के बीच जमुई के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इस बीच मंगलवार को सुबह बुद्धू की मौत हो गई। बुद्धू से तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मड़िहान विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें