फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेलन बरौधा बाईपास के समीप गुरुवार की दोपहर एक डंपर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। हाइवा से धक्का लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बेलन बरौधा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को अन्यत्र रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल युवक सुनील कुमार हलिया थाना क्षेत्र के मधोर गांव का निवासी है। सुनील बाइक से मड़फा गांव जा रहा था। उसी समय मिर्जापुर की ओर से आ रहे एक डंपर ने उसके बाइक में तेज धक्का मार दिया। हादेस में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस धक्का मार कर भागने वाले डम्फर और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें