फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार में टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित फत्तेपुर टोल प्लाजा पर बने ब्रेकर के पास आगे चल रही कार में पीछे से बाइक चालक ने शुक्रवार की शाम टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के रॉबर्टसगंज कोतवाली के दीप नगर मुहल्ला निवासी तस्लीम अपने परिजनों के साथ वाराणसी में एक शादी समारोह में गया था। शादी से अपने घर सोनभद्र लौट रहा था। वह जैसे ही थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास बने ब्रेकर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक 22 वर्षीय विनय कुमार को गंभीर चोटें आई। जिसका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें