फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई गांव के सामने बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार का पैर टूट गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई से मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली के दुबेपुर गांव निवासी आभास दुबे (28) मांडारोड से बीए तृतीय वर्ष का एडमिट कार्ड लेकर वापस घर जा रहा था। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई गांव के सामने एक ट्रेलर खड़ा था। उसी के बगल से बाइक सवार निकल रहा था। सामने से बोलेरो ने टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें