लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तुलसी गांव के सामने फोरलेन सड़क पर मंगलवार को दोपहर में डिवाइडर में टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव निवासी योगेश कुमार (20) किसी कार्य से लालगंज जा रहे थे। वे लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लहंगपुर चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचन देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवा दिया।