फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर गिरकर घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजापुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे उपचार कराने के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी 25 वर्षीय अवधेश कुमार लालगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर स्थित राजापुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पंप पर पेट्रोल लेने गए थे। वापस लौटते समय सर्विस रोड के किनारे पड़ी गिट्टी व बालू में अनियंत्रित होकर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचकर उन्हें प्राइवेट साधन से मिर्जापुर लेकर गए। अस्पताल पहुंचने के बाद युवक की मौत हो गई। उधर, जानकारी मिलते ही लहंगपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर गिरकर घायल बाइक सवार की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें