फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में बाइक सवार होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहे के पास ड्यूटी पर जाते समय बाइक सवार होमगार्ड घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव निवासी सुमित यादव (35) विंध्याचल कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। रविवार को सुबह बाइक से ड्यूटी पर जाते समय अमरावती चौराहे के पास दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। इस हादसे में होमगार्ड सुमित घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें