फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के  छोटा मिर्जापुर गांव के सामने हादसे में मृत ओमकार नाथ सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर छोटा मिर्जापुर गांव के सामने सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से फोन कर घर वालों को सूचना देकर बुलाया गया। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि वाराणसी निवासी ओमकार नाथ सिंह (50) अपनी पत्नी के साथ वाराणसी में रहते हैं। सोनभद्र के सुकृत में दवा की दुकान संचालित करते थे। वह सोमवार की दोपहर बाइक से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर भाग गई। हादसे में बाइक सवार ओमकार नाथ के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो गई है। पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें