फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दर्शन करने जा रहा बाइक सवार पेड़ से टकराया, मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर रविवार को सुबह विंध्याचल थाना क्षेत्र अकोढ़ी गांव स्थित चौरा माता मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से विंध्याचल सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी कल्लू गुप्ता (54) रविवार को सुबह अपनी रिश्तेदारी में लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा कला गांव गए थे। वहां रिश्तेदार राम निवास (50) के साथ बाइक से विंध्याचल दर्शन करने गैपुरा से होकर जा रहे थे। बाइक राम निवास चला रहे थे। रास्ते में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी स्थित चौरा माता मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से विंध्याचल सीएचसी पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान कल्लू गुप्ता की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि बाइक पेड़ में टकराने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें