दीपनगर-लालगंज मार्ग पर कोलकम चौराहे के पास मंगलवार को बोलेरो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पहुंचे एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा गया। जहां चिकित्सक ने बाइक सवार ससुर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक दामाद का उपचार किया जा रहा है।
पटेहरा गांव निवासी चंद्रलोक (35) अपने ससुर शोभई (55) को लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव घर पहुंचाने बाइक से जा रहे थे। वह कोलकम गांव के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में ससुर व दामाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने देखने के बाद ससुर शोभई (55) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घाययल बाइक चालक दामाद चंद्रलोक (35) का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद लालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाला बोलेरो चालक मौका पाकर भाग निकला। पुलिस वाहन चालक की खोजबीन कर रही है। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि बाइक सवार ससुर की मौत हो गई है, जबकि हादसे में घायल दामाद का उपाचार किया जा रहा है।