फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़ा हाईवा देख ब्रेक लेने पर गिरा बाइक सवार, ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
अदलहाट के गरौडी गांव के सामने बाईक सवार के मौत के बाद लगी भीड़। स्रोत - संवाद
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी-शक्ति नगर राज्यमार्ग स्थित गरौड़ी गांव के सामने सोमवार की दोपहर सड़क पर खड़े हाईवा के चलते बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सीसी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो दिल दहलाने वाला है। ट्रक चालक थाना परिसर के सामने ट्रक छोड़कर भाग गया। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड सफाई बस्ती निवासी अनुराग बिंद (20) अहरौरा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी अपने मामा हेमंत बिंद के यहां सोमवार की सुबह आया था। दोपहर में वाराणसी लौट रहा था। अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव के सामने पहुंचा कि वहां खड़ा हाईवा देख अचानक ब्रेक दबाया। इससे अनियंत्रित होकर वह गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के सारे पहिए से कुचलकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी। उसका दोनों मोबाइल टूट गया था। सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। शाम को थाने पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें