फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदलहाट- इमिलिया चट्टी मार्ग पर शनिवार देर रात नीबी पुल के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ चुनार भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, दूसरे की स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी 21 वर्षीय आकाश खुटहां गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप को बाइक पर बैठा कर अदलहाट बाजार आ रहा था। दोनों नीबी गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों की हालत देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। दिलीप की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें