चुनार। चुनार-राजगढ़ मार्ग पर इंद्रकुश गांव के पास बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कूबां तरंगा गांव निवासी अनुज उर्फ गोलू (26) क्षेत्र के ही किसी क्रशर प्लांट पर मजदूरी का काम करते थे। बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे काम करने के बाद प्लांट से घर लौट रहे थे। रास्ते में इंद्रकुश गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। अनुज की दो साल पहले शादी हुई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कोतवाल रविंद्र भूषण ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया गया।