फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मौसी को रेलवे स्टेशन पहुंचाने गया था

Sun, 14 May 2023 03:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर नहर पुलिया के पास रविवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
इसी ट्रैक्टर से बाइक में लगी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर नहर पुलिया के पास रविवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पड़री थाना क्षेत्र के भेवर करमनपुर निवासी प्रतीक सिंह (19) रविवार सुबह अपनी मौसी को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर छोड़ने गया था।

विज्ञापन


मौसी को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। राजपुर नहर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

प्रतीक के दादा दशरथ सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें