फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के के बार्डर पर स्थित सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में मंगलवार की देर शाम केे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक हेलमेट नहीं लगाया था। मड़िहान थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी 19 वर्षीय रामबचन पुत्र लवकुश बिंद बाइक से मंगलवार की शाम को बार्डर पर स्थित सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में गया था। वहां से वापस लौटते समय पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों पक्षों ने मामले में सुलह कर लिया। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें