थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित शर्मा मोड़ तिराहे के पास शनिवार की देर शाम डंपर की चपेट मे आने से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
थाना के गरौड़ी गांव निवासी शोएब (23) शनिवार की देर शाम अपने बाइक से शर्मा मोड़ किसी काम से आया था। लौटते समय अपने गांव गरौड़ी जाने के लिए जैसे ही मुड़ा था कि सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी नहीं हुई है। उसकी माता अशर्फी बेगम का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। तीन वर्ष पहले उसके पिता मंजूर की भी वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित खजुरौल गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक अपने विधवा मां और एक छोटे भाई के साथ रह कर जीविकोपार्जन करता था। अब उसके मां व छोटे भाई का कोई सहारा नहीं रह गया। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है। जांच की जा रही है।