फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के भग्गल के मड़ई के पास सोमवार को दोपहर में कार के टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कैलहट निवासी बरसाती (52) पुत्र भरन बाइक से सोमवार को दोपहर में जलालपुर माफी पेट्रोल टंकी पर तेल लेने के लिए गए थे। वे भग्गल के मड़ई के पास पहुंचे थे, इसी बीच चुनार की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बरसाती गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों उन्हें नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। बरसाती लाइनमैन का काम कर भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें