फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार स्थित कर्बला के पास प्राइवेट बस के टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगे पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के विसहार गांव निवासी मिथिलेश कुमार (36) अपने छोटे भाई संगम (28) पुत्र रामप्यारे एक ही बाइक पर सवार होकर राजगढ़ बाजार बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे। रास्ते में राजगढ़ कर्बला के पास पहुंचे थे, उसी बीच मिर्जापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग आनन-फानन में एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मिथिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद नदीहार बाजार में बस खड़ी कर चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस बस को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले गई। मिथिलेश सोनभद्र जिले के सरंगा गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि हादसे में एक भाई की मौत हो गई और दूसरा घायल है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें