फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनियंत्रित पिकअप के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लतीफपुर स्थित एक वाटर पार्क मोड़ के पास रविवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित माल वाहक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गये। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे घायल को रेफर कर दिया गया है। टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया। पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना में शामिल पिकअप की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मानिकपुर गांव निवासी सूरज चौहान (30) पुत्र मनोज उर्फ पप्पू चौहान अपने साथी सुभाष चौहान (32) पुत्र रामजी चौहान के साथ बंजारी में ठेके पर काम कराता है। रविवार की रात बाइक से घर लौटते समय लतीफपुर स्थित एक वाटर पार्क मोड़ के पास सोनभद्र से वाराणसी की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक सुभाष को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सूरज की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। पुलिस ने मृतक सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से पिकअप वाहन का पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल पिकअप मालवाहक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें