फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ से टकरार बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार कोतवाली क्षेत्र के कछवां-वाराणसी राज्य मार्ग 74 पर महरछ गांव के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। जब तक बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन


वाराणसी के राजा राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी निवासी इमरान अली (23) पुत्र जमेशद अली वाराणसी शहर में एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह प्रतिदिन बाइक से अस्पताल जाता है। वह शुक्रवार की सुबह घर से अस्पताल के लिए निकला था। वह कछवां-वाराणसी राज्य मार्ग 74 पर महरछ गांव के पास पहुंआ था कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। जब तक युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें