फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर शुक्रवार की देर रात ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पड़री गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (26) पुत्र समसुद्दीन अपने दो परिचितों चांदबाबू उर्फ आफरीदी (32) निवासी मैदागिन कोयला बाजार वाराणसी व शौकत (40) निवासी अहरौरा को चुनार से बाइक पर बैठाकर पड़री आ रहा था। जैसे ही डगमगपुर चौराहे के पास पहुंचा था कि डगमगपुर स्थित क्रशर प्लांट की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार चांदबाबू उर्फ आफरीदी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आरिफ व शौकत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष माधव सिंह दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर चोट होने के कारण डाक्टर ने मंडलीय अस्पताल से दोनों घायलों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताय कि ट्रेलर की चपेअ में आकर बाइक सवार एक की मौत हुई है। दो लोग घायल है, जिनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें