फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। पुरजागीर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम करीब चार बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन




भदोही के सहसेपुर हरचारपट्टी खमरिया निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश यादव बाइक से जरूरी काम कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पुरजागिर पेट्रोल पंप के पास औराई की तरफ से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चील्ह थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें