फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ शीतला मंदिर तिराहे के पास शुक्रवार को देर रात घर लौटते समय ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया का पुरा मोहल्ला निवासी शोभनाथ यादव की दूध की दुकान है। गर्मी के मौसम में उनकी लस्सी पीने के लिए लोगों की भीड़ लगती है। दुकान पर उनके पुत्र सनी यादव (40) बैठते थे। सनी शुक्रवार की रात दुकान बंद कर बाइक से अपने साथी संतोष चौरसिया (39) निवासी पकौड़ी लाल की गली वासलीगंज के साथ शीतला माता मंदिर स्थित पान की दुकान पर पहुंचे। संतोष दुकान बंद कर सनी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में शीतला मंदिर तिराहे के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे सनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। ट्रक से कुचल जाने से सनी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सनी यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनसे दो पुत्र हैं। सनी के बड़े भाई उदय की पांच माह पहले बीमारी के चलते मौत हो हो गई थी। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें