पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के समसदिया माइनर पर बुधवार को साइकिल सवार को बचाने में नहर में गिरे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।
थाना क्षेत्र के राहकला निवासी शिवपूजन कोल (18) पुत्र विनोद कोल बुधवार को बिना हेलमेट के ही बाइक से कहीं जा रहा था । समसदिया माइनर पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गयी । युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। सूचना पर संतनगर पुलिस घायल को संतनगर के एक निजी अस्पताल ले गई। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतनगर थाना प्रभारी कमल टावरी ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार युवक नहर में गिर गया। जिसके सर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।