फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चलती ट्रक में पीछे से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। ससुराल जाते समय मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापाख गांव के पास बृहस्पतिवार को शाम को आगे चल रहे ट्रक में स्पीड ब्रेकर से पहले बाइक सवार पीछे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर निवासी संजय (32) की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी बंगाली की पुत्री तेतरी के साथ हुई थी। संजय किसी काम से एक दिन पहले बुधवार को अपने ससुराल पचोखरा गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह वे अपने घर जयकर आए। बृहस्पतिवार को शाम को फिर ससुराल पचोखरा जा रहे थे। रास्ते में लालगंज-कलवारी मार्ग पर सुगापाख कस्बा में आदर्श इंटर काॅलेज के समीप बने स्पीड ब्रेकर के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने गति धीमी की, उसी दौरान पीछे बाइक सवार संजय ट्रक में टकरा गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को स्थानीय लोग जब तक अस्पताल ले जाते, उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रक में पीछे से बाइक जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें