फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर अमोई पुरवा गांव में सिरसी नहर के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जीजा में से एक की ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने स्काॅर्पियोचालक काे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




अमोई गांव के नौपुरवा मौजा निवासी रामराज ने बताया कि उनकी दो बहनों की शादी गुजरात में हुई है। दोनों बहनों के पति श्याम (35) और रमेश (27) दो दिन पहले ससुराल आए। श्याम अपने भाई नीलाभाई (33) को भी साथ लेकर आए थे। सोमवार की सुबह छोटे भाई धर्मराज (18) अपनी बाइक पर जीजा रमेश, श्याम व नीलाभाई को बैठाकर गांव में स्थित नाई की दुकान पर बाल व दाढ़ी कटवाने गया था। बाल-दाढ़ी कटवाने के बाद एक ही बाइक से चारों लोग सिरसी नहर में नहाने जा रहे थे। नहर से पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्काॅर्पियो का एक टायर फट गया। इस हादसे में बाइक चालक धर्मराज की मौके पर ही मौत हो गई। टायर फटने से स्काॅर्पियो रुक गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बीच देर शाम जीजा श्याम की ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मृत धर्मराज तीन भाइयों और छह बहनों में आठवें नंबर पर था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्कार्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया। स्काॅर्पियो पर युवा शक्ति लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें