फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर मिर्जापुर भदोही बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह गोपीगंज जा रहे ट्रेलर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कैलाश बिंद 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी उसकी बहन घायल हो गई। भदोही जिले के गोपीगंज थाना के चकनंदा वीर गांव निवासी कैलाश बिंद अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डंड़ीया गांव जा रहा था। जैसे ही वह मिर्जापुर भदोही बॉर्डर के चील्ह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर पहुंचा था कि गोपीगंज की तरफ जा रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। कैलाश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायल बहन को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद टेलर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें