पटेहरा।संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला तिराहे पर सोनवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गयी। हादसे में घायल हो गए। थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी विक्रांता (30) अपने साथी बबुलेश (25) और आशीष (27) के साथ बाइक से पटेहरा से दीपनगर जा रहा था । पटेहरा तिराहे पर पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर एक मिठाई के दुकान मे घुस गयी। जिसमें दुकानदार तो बाल-बाल बच गया, पर बाइक चालक विक्रांता घायल हो गया । बाइक सवारों ने दुकानदार से हाथा पाई भी किया । जिसके बाद दुकानदार ने थाने पर फोन कर घटना की जानकारी दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। बाइक कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।