फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ से टकराई बाइक, घायल युवक आठ घंटे तक पड़ा रहा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। नकटी गांव के पास बृहस्पतिवार रात को बाइक सवार पेड़ से टकराकर घायल हो गया। आठ घंटे तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। आठ घंटे बाद शुक्रवार सुबह राहगीरों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा निवासी शिवम गौड़ (20) बृहस्पतिवार रात को मौसेरे भाई को छोड़ने उसके घर नकटी गांव गया था। लौटते समय नकटी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में वह रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह राहगीरों ने पहचान कर घायल के परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। घायल शिवम को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। जहां डाॅ ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें