फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शास्त्री पुल से 14 जुलाई के बाद आ-जा सकेंगे बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वांचल के जिलों को मिर्जापुर से जोड़ने वाले दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल के क्षतिग्रस्त पाथवे की ढलाई कर दी गई है। उसे सुखाने का काम चल रहा है। मंगलवार को एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने वहां जाकर निरीक्षण किया। सेतु निगम ने भी ढलाई का पूरा कर रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेजी है। ढलाई सूखने पर 14 जुलाई के बाद शास्त्री पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा। इससे बड़े वाहनों को लंंबी दूरी तय करने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बीते 22 जून को देर रात बालू लादकर औराई की ओर जा रहा ट्रक शास्त्री पुल पर बने पाथवे पर चढ़ गया था। इससे पाथवे लगभग डेढ़ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था और ट्रक भी उसमें फंस गया था। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को खिंचवाकर बाहर निकलवाया। अगले दिन पुल पर आवागमन जारी रहा। घटना के तीसरे दिन 24 जून को पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला बढ़ते देख पहले पुल पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद छोटे वाहनों के आवागमन की अनुमति दी गई। एक जुलाई से स्कूल खुलने को देखते हुए स्कूली बसों और छोटे मालवाहकों को आवागमन की अनुमति दी गई। उधर, सेतु निगम पुल के क्षतिग्रस्त पाथवे की मरम्मत के लिए ढलाई कर उसे सुखाने का काम कर रहा था। पांच जुलाई को सूखे हिस्से को लाकर पाथवे के क्षतिग्रस्त वाले स्थान पर लगाया गया, लेकिन वह फिट नहीं हो सका। इसके बाद छह जुलाई को क्षतिग्रस्त पाथवे पर शटरिंग कराकर ढलाई की गई। अभी उसे सुखाया जा रहा है। सूखने के बाद बड़े वाहनों का पुल से आवागमन हो सकेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त पाथवे की ढलाई कर दी गई है। उसे सुखाया जा रहा है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है। पाथवे सूख जाने पर 14 जुलाई के बाद बड़े वाहनों का पुल से आवागमन संभव है।

यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि अभी पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगी है। इसके लिए पहले से रूट डायवर्जन किया गया है। नगर से होकर भटौली पुल से बसों के जाने की शिकायत मिलने पर रोडवेज प्रशासन को निर्धारित रूट से संचालन के लिए कहा गया है।सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय का कहना है कि पुल के क्षतिग्रस्त पाथवे की छह जुलाई को ढलाई का काम पूरा कर लिया गया है। उसे सुखाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है। पाथवे की ढलाई सूख जाने पर 14 जुलाई के बाद बड़े वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें